पोदार लर्न स्कूल ग्रेटर नोएडा के बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाकर मन मोहा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतम बुद्धनगर। मेरी माटी मेरा देश के तहत ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पोदार लर्न स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव समापन समारोह के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े नृत्य, गायन, कविता पाठ आदि की रोचक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में चित्रकला, नृत्य, फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अंतरा रॉय ने बताया कि शिक्षिकाओं ने भी गीत गाकर देशभक्ति का वातावरण बना दिया। स्टेज पर ग्रैंड पेरेंट्स (दादा-दादी) ने आजादी के बाद देश में हुए विकास के बारे में अपने-अपने अनुभव साझा किए। अभिभावकों ने देशभक्ति के गीत गए व कविताएं सुनाईं। रंगारंग कार्यक्रम के बाद रोहित खन्ना द्वारा समाज में सकारत्मक परिवर्तन लाने के लिए थियेटर वर्कशॉप किया, जिसमें सभी ने भाग लिया।
डायरेक्टर पंकज जोशी ने माता-पिता से अपील की कि वे बच्चों को समाज के प्रति सम्मान एवं प्रेम की भावना वाले संस्कार दें। यही सच्ची देशभक्ति है। उसके बाद प्रधानाध्यापिका अंतरा राय ने कहा कि समाज के निर्माण में विद्यालय व परिवार दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मंच संचालन शिक्षिकाओं आकांक्षा एवं सृष्टि ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षक ऑस्टिन जॉनसन, सुलोचना रोज, प्रियंका, अंजू, अर्चना, संजू, आस्था, प्रीति, पूजा, नेहा, प्रितोश, देवेंद्र, विनय आदि का योगदान रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*