इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार ने मनाया आजादी का जश्न, छात्र-शिक्षक पुरस्कृत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में आजादी की 77वीं सालगिरह मनाई गई। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण किए गए। छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में स्वतंत्रता दिवस का पूरा जोश देखने को मिला। मुख्य अतिथि विद्यालय सचिव प्रियंक जोशी, विशिष्ट अतिथि उप सचिव अमित सिन्हा, निदेशक पंकज जोशी, प्रबंधन समिति की सदस्य श्रीमती उमा सूरी सिन्हा, प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय, उप प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना सीज़ो तथा वरिष्ठ समन्वयिका श्रीमती श्रद्धा सिंह उपस्थित रहे। तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
श्रीमती रेणुका सिंह, श्रीमती पारुल गौर एवं साक्षी शर्मा के दिशा-निर्देश में विद्यालय के सभागार में पुरस्कार वितरण हुआ। इससे पहले मुख्य अतिथि प्रियंक जोशी एवं अन्य सम्मानित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन किया। विद्यार्थियों ने देश भक्ति के गीत गाए। सत्र 2022-23 के एकेडमिक अचीवर्स तथा ऑल राउंडर्स को ट्रॉफी एवं बैज पहनाकर पुरस्कृत किया गया। खेलकूद, भारतीय नृत्य, पाश्चात्य नृत्य, गायन कला, संगीत, कला एवं वाक कला में विशेष योग्यता रखने वाले तथा विशेष उपलब्धियाँ (शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं प्राप्तांक) प्राप्त करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। बीच-बीच में संगीत एवं नृत्य के आकर्षक कार्यक्रम दर्शकों को सम्मोहित करते रहे। आकाश हाउस को बेस्ट हाउस ट्राफी प्रदान की गई।
प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय ने शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए विद्यार्थियों में वैचारिक स्वतंत्रता एवं स्वतंत्र निर्णय की क्षमता को महत्वपूर्ण बताया। मुख्य अतिथि प्रियंक जोशी ने अपने कार्यों एवं दृढ़ निश्चय के द्वारा संसार में अनुकरणीय माने जाने वाले महान व्यक्तियों का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को अनुशासित रहते हुए अपने-अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़कर देश को गौरवान्वित करने की प्रेरणा दी। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*