राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 3 से 15 वर्ष उम्र के बच्चे एवं बच्चियों ने सायकिल रेस, पेंटिंग, नृत्य, संगीत एवं काव्य पाठ में भाग लिया। कुल 80 बच्चों को प्रशंस्सित पत्र दिया गया। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह और संस्थापक रवींद्रनाथ सिंह ने बच्चों को संबोधित किया। साथ ही सदस्य कविता सिंह, कालिंदी श्रीवास्तव एवं मोहन श्रीवास्तव ने सभी बच्चों को सम्मानित किया।
एक शाम शहीदों के नाम :
इससे पहले ट्रस्ट ने आजादी की 77वीं सालगिरठ पर अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के तहत मॉरीशस ईकाई के तत्वावधान में “एक शाम शहीदों के नाम” डीजीटल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मॉरीशस ईकाई की अध्यक्ष कल्पना लालजी ने की। मुख्य अतिथि दिल्ली से वरिष्ठ कवयित्री सविता चड्ढा थीं। विशिष्ट अतिथि नारायणी साहित्य अकादमी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कवयित्री डा पुष्पा सिंह विसेन, सैन डियागो अमेरिका से वरिष्ठ कवयित्री दुर्गा सिन्हा उदार एवं ग्वालियर से वरिष्ठ हास्य व्यंगकार डा महेंद्र भट्ट थे। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान जन गण मन… से हुई।
कविता पाठ करने वाले रचनाकारों में संगीता झा दिल्ली, लवलीना ऑडिट मॉरीशस, विंध्यवासिनी तिवारी झारखंड,, आरती झा दिल्ली, कुमकुम ठाकुर मधुबनी , मनीषा श्रीवास्तव उत्तरप्रदेश , रागिनी प्रसाद मुंबई, कल्पना पाण्डेय नवग्रह नोएडा, कविराज बाबू मॉरीशस, आरडी शर्मा दिल्ली, विनीता सिंह आरुषि नोएडा , पुष्पा सिंह विसेन गाजियाबाद, डॉ सोमदत्त मॉरीशस, पीके श्रीवास्तव आगरा, ममता झा झारखंड,ऋचा भारद्वाज USA,शशि दुकून मॉरीशस,माला झा USA, रवींद्रनाथ सिंह नोएडा, अंजू घरभरन संस्था उपाध्यक्ष मॉरीशस, ममता सिंह नोएडा, डॉ मीना परिहार पटना ,सविता चड्ढा दिल्ली, डॉ महेंद्र भट्ट, विशिष ग्वालियर, अंजू भारती बेंगलुरु तथा कल्पना लालजी मॉरीशस आदि शामिल रहे।


Leave a Reply