संजीव भारद्वाज / राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जंक्शन मार्ग, खुर्जा में स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष ओपी पचौरी, उप प्रबंधक रामकिशन बंसल, कोषाध्यक्ष बनारसी दास, विभाग कार्यवाह राजवीर, सह जिला संघचालक अनिल, नगर संघचालक सुनील, नगर कार्यवाह राजू ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान हुआ और भारत माता की जय एवं अमर शहीदों के नारों से संपूर्ण वातावरण गूंज उठा।
मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के बाद सरस्वती वंदना की गई। बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जयप्रकाश अग्रवाल ने सभी को 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रांत स्तर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय के भैया-बहनों के जीतने एवं क्षेत्रीय टीम में चयनित होने पर खुर्जा जिले के जिला प्रचारक ने सम्मानित कर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
मंचासीन अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने कराया। कार्यक्रम में समस्त प्रबंध समिति, आमंत्रित अतिथि गण, पत्रकार बंधु एवं अनेक अभिभावक एवं बहनें उपस्थित रहे।


Leave a Reply