राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। आज़ादी का महापर्व व 77वां स्वतंत्रता-दिवस “परम सेवा संस्थान” और “उतरन फाउंडेशन” ने संयुक्त रूप से संस्था के बच्चों व पदाधिकारियों के साथ बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सेक्टर 9 के रामलीला मैदान, चाणक्य चौक, विजय नगर में ध्वजारोहण किया गया।
अमृत महोत्सव “मेरी माटी मेरा देश” में संस्थापक द्वारा बच्चों को यह संदेश दिया गया कि “कैसे हमको आज़ादी मिली। सभी शहीदों व देशभक्तों को याद किया गया। समाज और देश की रक्षा व प्रगति हेतु लोगों को शिक्षा के प्रति, पर्यावरण और आत्मसुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया।


Leave a Reply