राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने गुरु वंदना की और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का संक्षिप्त जीवन परिचय दिया। इसके बाद भारत विकास परिषद द्वारा कुछ अध्यापकों को उनकी उत्कृष्टता के लिए पुरस्कृत किया गया।
सोमवार, 5 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय ने विद्यार्थियों के जीवन में एक कुशल शिक्षक के महत्व को बताया। सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों ने समाज व देश के कल्याण के लिए अपने कर्तव्यों के निर्वाह की शपथ ली। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों से मिलकर उन्हें शिक्षक दिवस की बधाइयां दी। साढ़ 10 बजे के पश्चात विद्यालय के सभागार में कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसका शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन तथा सम्मानित अतिथियों विद्यालय सचिव प्रियंक जोशी, उप सचिव अमित सिन्हा तथा विद्यालय निदेशक पंकज जोशी के सम्मान के साथ किया गया।
कार्यक्रम में समस्त अध्यापकों को उनके चरित्र एवं कृतित्व से मेल खाती हुई उपाधियां प्रदान की गईं। उन अध्यापकों और अध्यापिकाओं को पुरस्कृत किया गया, जो अपने शैक्षणिक कार्य को नियमित रखने हेतु कम से कम अवकाश लेते हैं। शिक्षकों द्वारा नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। मुख्य आकर्षण विद्यालय में कार्यकाल के 15 वर्ष पूर्ण कर लेने वाले सहयोगी कर्मचारियों तथा तीन अध्यापिकाओं श्रीमती ललिता बघेल (हिंदी एच.ओ.डी.), विपुल शर्मा (लाइब्रेरियन) और गीता बावा (पूर्व प्राथमिक कक्षाओं की अध्यापिका) को पुरस्कृत करना रहा। इस अवसर को और अधिक खुशहाल व यादगार बनाने के लिए केक काटा गया। साथ ही तंबोला का आयोजन किया गया।


Leave a Reply