राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतम बुद्धनगर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था ‘सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट’ द्वारा डिजीटल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में देश-विदेश के 100 से अधिक कवि एवं कवयित्रियों ने भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित कविताओं का पाठ कर समा बांध दिया। शुभारंभ संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह एवं संस्थापक रवींद्र नाथ सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
संस्था की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ममता झा ने श्रीकृष्ण जन्म पर सोहर की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रसिद्ध लेखिका एवं कवयित्री सविता चड्ढा, डॉ अरविंद श्रीवास्तव असीम, डॉ गुलाबचंद पटेल, डॉ पुष्पा गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि डॉ बाबा कानपुरी, डॉ सुशील शैली, डॉ दुर्गा सिन्हा उदार, यूएसए साहित्यकार राही राज और व्यंग्यकार कवि बाबा कानपुरी ने भी कविता पाठ से खूब सराहना बटोरी।
कुछ रचनाकारों ने शिक्षक दिवस पर आधारित रचनाएं भी प्रस्तुत की। रथिन्द्र नाथ झा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन अंजु भारती, आरती झा और अर्चना झा ने किया।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply