एसकेएफआई ने समाजसेवी ममता सिंह को ‘प्रतिभा सम्मान’ से नवाजा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। देश की प्रतिष्ठित संस्था ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ ने सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह को प्रतिभा सम्मान से नवाजा है। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए संगठन के संस्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने रविवार, 3 सितंबर को मॉडर्न कॉलेज ऑफ लॉ के सेमिनार हाल में प्रदान किया।
गुरुवार को ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बातचीत में श्रीमती ममता सिंह ने एसकेएफआई की तारीफ करते हुए कहा कि सम्मान मिलने से और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश बनाए रखने के लिए उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाना चाहिए जो अखिल भारतीय स्तर पर कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में और भी कई हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के संस्थापक रवींद्र नाथ सिंह भी शामिल रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*