डॉ नरेंद्र कुमार के प्रयास से लगे दो दर्जन विद्युत पोल, लोकार्पण

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बोरीवली (मुंबई)। प्रसिद्ध समाजसेवी तथा उत्तर मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र कुमार के अथक प्रयास से बिजली के दो दर्जन खंभे लगा दिए गए है, जिनका लोकार्पण किया गया। ये खंभे संजय गांधी नेशनल पार्क से लेकर बोरीवली स्टेशन तक लगाए गए हैं। इससे पूरे इलाके को अब अडानी इलेक्ट्रि सिटी द्वारा रोशन कर दिया गया है।
सभी नए पोल का लोकार्पण कार्यक्रम बोरीवली पूर्व के नरेंद्र हॉस्पिटल, कस्तूरबा मार्ग क्रमांक 5 पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर मुंबई के जिलाध्यक्ष कालू बुधेलिया उपस्थित थे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में बॉलीवुड के प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर दिलीप सेन, मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक सुत्राले शामिल रहे। साथ ही डॉ किशोर सिंह, कार्याध्यक्ष राजपति यादव, पूर्व नगरसेवक विनय पाटिल, मुंबई की प्रसिद्ध गायनाकोलाजिस्ट डॉ शोभा शर्मा, संदेश कोंडविलकर, कुमार खिल्लारे, भास्कर खुरसंगे, रश्मि मेस्त्री, अभय चौबे, अशोक सोनावने, अरुण कुमार मिश्र (शास्त्री), केवल सुराणा, विशाखा शर्मा तथा नमन शर्मा इस अवसवर पर उपस्थित रहे।
लोकार्पण समारोह के आयोजन को सफल बनाने में रुचित जानी, संजय लाड, अजय पांडे, मुनीराम तिवारी, दीपाली मेहता, प्रियंका गांगुर्डे, मिताली, रेशमा, उमा मालवणकर, जतिन, बबलू तथा नरेंद्र हॉस्पिटल के उत्साही स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*