एचएलएम कालेज में सेमिनार, छात्रों को बताई करियर की महत्ता

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। एचएलएम कॉलेज में आज से शुरू हुई तीन दिवसीय सेमिनार के पहले दिन विभिन्न पाठ्यक्रमों के स्नातक के छात्रों को करियर की महत्ता के बारे में विशेषज्ञों ने विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि यंग इंडिया फाउडेशन के संस्थापक नार्थ अमेरिकन एसोसिएशन आफ इंडियन स्टूडेंटस के संस्थापक व कार्यकारी निदेशक सुधांशु कौशिक और कालेज की सीओओ तन्वी मिगलानी का स्वागत डायरेक्टर जनरल डा डीके अग्रवाल, सहायक निदेशक धीरज कुमार शर्मा व सभी विभागों के एचओडी ने किया।
सुधांशु कौशिक ने छात्र-छात्रओं को शिक्षा के महत्व के विषय में विचारशीलता और संवाद की भावना को समझाया और उन्हें उनके शैक्षिक और पेशेवर लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में करियर के अवसरों के बारे में भी मार्ग दर्शन किया। तन्वी मिगलानी ने छात्रों को शैक्षिक यात्रा की शुरूआत के लिए प्रेरित किया।
सेमिनार में कालेज के डायरेक्टर डॉ डीके अग्रवाल और सहायक निदेशक
समारोह धीरज कुमार शर्मा ने भी छात्रों को सम्बोधित किया। इस दौरान छात्रों ने एक दूसरे से संवाद किया और उच्च शिक्षा पर गहनता से चर्चा की। यह समारोह छात्रों के शिक्षा में नई उम्मीदों की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है और उन्हें उनके भविष्य के लिए पूरी तरह से तैयार करने का संकेत देता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*