
राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए संकल्पित संस्था ‘एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया’ परिवार द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के तमाम पदाधिकारियों ने जहां देश के विभिन्न राज्यों में पौधारोपण किया, वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा ने इस दौरान पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के लिए पौधारोपण व संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने पौधों का जीवन में महत्व बताते हुए इसकी महत्ता को समझाया। उनके साथ-साथ राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र कुमार और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख जितेन्द्र बच्चन ने भी विश्व पर्यावरण दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने व उसके संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
शनिवार, 5 जून को ‘एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया’ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश और पंजाब के तमाम जिलों में संस्था के पदाधिकारियों और टीम के मेंबरों ने पर्यावरण प्रदूषण को खत्म करने के लिए जगह-जगह पौधे लगाए। साथ ही संस्था की टीम ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा गाजियाबाद में राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र कुमार ने पौधारोपण कर लोगों को विश्व पर्यारण दिवस की शुभकामनाएं दी।
बुलंदशहर से राष्ट्रीय सचिव राजीव कुमार ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि उन्होंने भी जिले में पौधारोपण कियाद्ध जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल अग्रवाल और उनकी टीम भी पूरी तरह सक्रिय रही। इसके अलावा वाराणसी से संस्था के राष्ट्रीय मुख्य निदेशक डॉ कृष्ण नाथ पांडेय, प्रदेश निदेशक सुनील पांडेय, जिला मुख्य निदेशक रोहित कुमार, जिला अध्यक्ष यूथ शुभम् अग्रहरि और टीम, उड़ीसा से डॉ रजनी पंडा, पंजाब से प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश गर्ग और उनकी जिला टीम, हैदराबाद, राजस्थान, वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र, बंगलौर व अन्य कई राज्यों व जिलों में ‘एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया’ परिवार द्वारा आज पौधारोपण किया गया।
मुकुल शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता को समझाते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में लोगों के बीच पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल इफेक्ट आदि ज्वलंत मुद्दों और इनसे होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति सामान्यइ लोगों को जागरूक करना है और पर्यावरण की रक्षा के लिए उन्हेंय हर संभव प्रेरित करना है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें आज के दिन ही नहीं, बल्कि हर महीने कम से कम दो पौधे लगाने चाहिए। जिस तरह हमारे लिए जल ही जीवन है, उसी प्रकार पेड़-पौधों का भी बहुत महत्व है। इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख जितेन्द्र बच्चन के अलावा संस्था के रामानंद सिंह, रिहाना अलवी, दीपक गुप्ता, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply