बहुमुखी प्रतिभा के धनी रूपचंद नागर को ‘पत्रकार गौरव’ सम्मान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा निवासी बहुमुखी प्रतिभा के धनी एवं ‘पर्यावरण पुरुष’ रूपचंद नागर को समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) ने ‘पत्रकार गौरव’ सम्मान से नवाजा है। यह अवार्ड उन्हें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन और पत्रकार डॉ अखलाक अहमद ने गुरुवार को उनके निवास पर प्रदान किया। श्री नागर ने संस्था के सभी सदस्यों का विशेष आभार व्यक्त करते हुए देश वासियों के साथ सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें दी और पत्रकारिता में शुचिता बरतने का निवेदन किया है।
उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 10 अगस्त 2025 को 7वां राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया था। इस अवसर पर रूपचंद नागर किसी कारण से उपस्थित नहीं हो सके थे। इसलिए उन्हें गुरुवार, 16 अक्टूबर को उनके निवास स्थान वसुंधरा में संस्था के पदाधिकारियों ने ‘पत्रकार गौरव’ अवार्ड ससम्मान प्रदान किया।
लब्ध प्रतिष्ठित लेखक,पत्रकार, पर्यावरणविद और समाजसेवी रूपचंद नागर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। आप जैसे शानदार विचार वाले व्यक्ति ही समाज को अच्छी दिशा दिखाते हैं। श्री नागर गजय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं और सामाजिक उत्थान के लिए सदैव तत्पर्य रहते हैं। चाय पर ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ के साथ चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय समाज का अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है। नयी पीढ़ी को चाहिए कि उसे संजोए रखकर अतीत को समझे और वर्तमान को संवारकर भविष्य को स्वर्णिम बनाने की योजनाओं पर काम करे।
श्री नागर ने समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की सराहना करते हुए कहा कि SKFI एक जिम्मेदार सामाजिक संगठन है। आज के बच्चे कल के राष्ट्र के कर्णधार हैं। उनके भीतर देशभक्ति की पवित्र भावना पैदा करना और पूर्वजों के प्रति गर्व व गौरव का बोध कराना हम सभी का सामूहिक लक्ष्य है। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया अपने इस लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित है। उन्हें पूरा भरोसा है कि भविष्य में भी इसी लक्ष्य को केंद्रित करते हुए समाज सेवा के महत्वपूर्ण कार्य को एसकेएफआई पूरी निष्ठा और समर्पण भाव के साथ करता रहेगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*