राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
फरीदाबाद। अरुणाभा वेलफेयर सोसायटी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण का आयोजन किया गया। संस्था के तमाम कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 251 पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा के इंतजाम किए गए। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष प्रणीता प्रभात ने बताया कि उनकी संस्था 22 जून से 22 जुलाई तक वन महोत्सव माह का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम के तहत हरियाणा के जिला फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए सभी लोगों को वृक्ष लगाना चाहिए और उसका संरक्षण करना चाहिए, ताकि हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके और उन्हें ऑक्सीजन की कमी न हो। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पीपल, नीम, बरगद जैसे पेड़ों को लगाने का आवाहन किया। इस अवसर पर डॉक्टर आर. के. श्रीवास्तव, कुणाल गुप्ता, निकिता, निखिल, सारथी, कीर्ति आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply