राजस्थान में ‘डॉ. अंबेडकर कीर्ति सम्मान’ से नवाजे जाएंगे वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वरिष्ठ पत्रकार और संपादक डॉ. जितेन्द्र बच्चन को पत्रकारिता में 38 वर्षों के उल्लेखनीय योगदान के लिए जोधपुर (राजस्थान) में देश के प्रतिष्ठित ‘डॉ. अंबेडकर कीर्ति सम्मान’ से नवाजा जाएगा। यह अवार्ड उन्हें बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार की राज्य मंत्री डॉ. मंजू मेघवाल, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री हिमताराम भांभू और अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत डॉ. नानक दास जी महाराज के करकमलों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
13 और 14 अप्रैल को अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू और डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा अनावरण सेवा समिति रोहिणी द्वारा दो दिवसीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रह है। इस भव्य कार्यक्रम में देश के कई राज्यों में साहित्य, पत्रकारिता, समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा और राष्ट्रहित के अन्य क्षेत्रों में नि:स्वार्थ कार्य करने वाली 100 प्रतिभाओं को ‘डॉ. अंबेडकर कीर्ति सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा। महंत डॉ. नानक दास जी महाराज के अनुसार, हर वर्ष चयनित प्रतिभाओं को यह सम्मान सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक सुधारों को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया जाता है।
नागौर में आयोजित हो रहे सम्मान समारोह में अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक हरेंद्र मिर्धा, जिला कलेक्टर चंपालाल, आईपीएस व पूर्व डीजीपी रवि प्रकाश मेहरड़ा आदि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहिणी के सरपंच महेश शर्मा करेंगे। सर्वप्रथम बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण होगा। उसके बाद चयनित महानुभावों को डॉ अंबेडकर कीर्ति सम्मान से नवाजा जाएगा। उनके साथ-साथ कुल 135 लोगों को भारतीय संविधान की प्रतियां प्रदान की जाएंगी। डॉ. नानक दास ने सभी चयनित प्रतिभाओं को अग्रिम बधाई देते हुए कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में आपका योगदान अत्यंत सराहनीय है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*