राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार, 27 मार्च को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर देवी स्वरूपा कन्याओं का पांव पखारकर उनका पूजन किया। उन्हें भोजन कराने के साथ दक्षिणा व उपहार प्रदान किए। कन्या पूजन के साथ ही उन्होंने बटुक भैरव का भी पूजन किया और प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबके जीवन में मांं की कृपा सदैव बनी रहे, उनके जीवन में खुशी और समृद्धि हो इसकी शुमकामनाएं मैं प्रदेशवासियों को देता हूं। नवमी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का पावन जन्म उत्सव भी रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम भारत के सनातन धर्म की परंपरा में भारतीय जीवन पद्धति के एक अत्यंत आदर्श के रूप में हर भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा रहे हैं।


Leave a Reply