खुर्जा में कैलाश अस्पताल के दशक पूरे, MRI सुविधा का उद्घाटन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। कैलाश हॉस्पिटल खुर्जा ने स्वास्थ्य सेवा में सफलता के एक दशक पूरे कर लिए। इस मौके पर आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाओं को मजबूत करते हुए 1.5 टेस्ला MRI मशीन का शुभारंभ किया गया, जो खुर्जा क्षेत्र की प्रथम उन्नत सुविधा मानी जा रही है। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने फीता काटकर मशीन का उद्घाटन किया। साथ ही अस्पताल के 10 वर्ष पूर्ण होने पर केक काटकर सेलिब्रेशन भी किया गया।
कैलाश अस्पताल के निदेशक सत्यप्रकाश सिंह ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि उन्नत चिकित्सा, तकनीक एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता और उद्देश्य है कि खुर्जा एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बिना दूर-दराज गए विश्वस्तरीय डायग्रोस्टिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिग्विजय सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि 10 वर्षों की सेवा पूर्ण करना हमारे लिए गर्व की बात है। जबकि खुर्जा में एमआरआई मशीन की स्थापना हमारी उन्नत निदान एवं रोगी केंद्रित देखभाल के प्रति हमारी प्रतिवद्धता को और मजबूत करती है।
पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने कहा कि कैलाश अस्पताल ने एमआरआई की सुविधा जो प्रदान की है, उससे खुर्जा और आसपास के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में अस्पताल के मैनेजर प्रेम प्रकाश अरोरा ने बताया कि कैलाश हेल्थकेयर उत्तर भारत में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने वाला एक प्रख्यात स्वास्थ्य सेवा समूह है। इसके अंतर्गत कई मल्टी स्पेशियलिटी एवं सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल संचालित हैं, जो उन्नत तकनीक, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं संवेदनशील देखभालका समन्वय प्रस्तुत करते हैं। कार्यक्रम में अस्पताल का स्टाफ और अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*