धूमधाम से मनाया आस्था, परंपरा व आदर्शों का पर्व रामनवमी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
छपरा कार्यालय। अभिन्नोवेशन ग्रुप ऑफ कंपनियों के निदेशक एवं समाजसेवी अभिजीत श्रीवास्तव द्वारा श्री रामनवमी के पावन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
समाजसेवी अभिजीत श्रीवास्तव ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि श्री रामनवमी आस्था, परंपरा और आदर्शों का पर्व है। यह केवल एक धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद करने का अवसर भी है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और पूरे दिन भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान राम की आराधना करते हैं। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां वे भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि अभिजीत श्रीवास्तव समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हैं। साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय आयोग के सारण जिला प्रमुख, मिशन 2 करोड़ चित्रांश अंतरराष्ट्रीय के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सदस्य भी हैं। इसके अलावा कई सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। श्री रामनवमी शोभा यात्रा के अवसर पर भगवान बाजार स्थित आशीर्वाद मार्केट कॉम्प्लेक्स में आयोजित भंडारे में अभिजीत श्रीवास्तव का पूरा परिवार उपस्थित रहा। साथ ही उनके सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का भी विशेष योगदान देखने को मिला।
भंडारा कार्यक्रम में आशीर्वाद मार्केट कॉम्प्लेक्स के सभी व्यवसायियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने धर्म और जाति से ऊपर उठकर प्रसाद वितरण में सहभागिता निभाई, जो सामाजिक एकता और भाईचारे का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर मुकेश कुमार (बिजली हाउस), डॉ. विनोद सिंह (दिल्ली लैब्स), असलम खान (सहारा मोबाइल), शहजाद खान (मेहक स्टोर), साबू राजू हसन (राजू किराना स्टोर), संत प्रसाद, एमडी इमामुद्दीन (न्यू व्हाइट हाउस ड्राई क्लीनर्स), कायज़त परिवार के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ‘मिंटू’, कमल किशोर सहाय, अजीत सहाय, पवन राय (समाजसेवी) व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*