रामस्वरूप भटनागर / जोधपुर ब्यूरो चीफ
बड़मेर। भारत विकास परिषद् राजस्थान पश्चिम प्रांत का दायित्व ग्रहण समारोह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा दत्त शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हो गया। समारोह में प्रांत की 25 शाखाओं के 150 सदस्यों ने भाग लिया। श्री शर्मा तथा क्षेत्रीय संगठन सचिव जगदीश प्रसाद शर्मा ने प्रांत की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा दत्त शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हमारी प्राथमिकताओं को समायोजित कर जरुरतमंदों की सेवा तथा युवाओं को संस्कार हस्तांतरण में लगना चाहिए। इसके लिए प्रभावी तथा सार्थक सम्पर्क बहुत उपयोगी टूल है। सचिव जगदीश प्रसाद ने परिषद् के संगठन तथा कार्यशैली पर प्रकाश डाला।
सम्मानित किया गया :
वर्ष भर की समग्र गतिविधियों के आधार पर जोधपुर नंदन शाखा को सर्वश्रेष्ठ, जोधपुर मुख्य, जोधपुर मारवाड़, पाली तथा जालोर शाखा को श्रेष्ठ शाखा सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रांत वित सचिव पुखराज फोफलिया ने इस वर्ष का बजट प्रस्तुत किया। साथ ही परिषद् की जन कल्याण निधि में एक-एक लाख का अनुदान देने वाले सदस्यों को विकास रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
प्रगति प्रतिवेदन व लेखा प्रस्तुत :
निवर्तमान प्रान्तीय महासचिव गिरीश लोढ़ा ने 2025- 26 का प्रतिवेदन तथा वर्तमान महासचिव डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल ने इस वर्ष के लक्ष्य प्रस्तुत किए एवं प्रांत / शाखाओ के स्तर पर प्राथमिकताएं / कार्य योजना बतायी। निवर्तमान वित्त सचिव रामाकिशन भूतड़ा ने गत वर्ष का अंकेक्षित लेखा तथा वर्तमान वित्त सचिव पुखराज फोफलिया ने इस वर्ष का बजट प्रस्तुत कर सदन से अनुमोदन प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रान्तीय परिषद् सदस्य निर्देशिका वर्ष 2026-27 का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी और दिलीप तिवाड़ी ने किया। डॉ जोशी ने स्वागत उद्बोधन और प्रांतीय महासचिव डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। जबकि प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने प्रान्त के कार्य को नई ऊंचाई प्रदान करने का संकल्प लिया।
मुख्य रूप से इनकी रही उपस्थिति:
इस अवसर पर राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य लोकेश मित्तल, क्षेत्रीय संयोजक सेवा भवानी शंकर गौड़, क्षेत्रीय संयोजक – महिला सहभागिता श्रीमती (डॉ) सूरज माहेश्वरी, प्रान्तीय समन्वयक ओम प्रकाश मेहता, प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप राठी, प्रान्तीय संगठन सचिव शैलेष माहेश्वरी, प्रान्तीय संयोजक महिला सहभागिता श्रीमती मधु शेखावत, संयोजक सेवा मदन लाल माली, संयोजक सम्पर्क अंशु सहगल, संयोजक पर्यावरण डॉ सी. राम, प्रांतीय सह संगठन सचिव डॉ दर्शन ग्रोवर, प्रांतीय संयोजक मीडिया रामस्वरूप भटनागर, जिला समन्वयक जगदीश झंवर, किशन सिंह, रामस्वरूप गर्ग, जोधपुर महानगर समन्वयक भंवर लालजी दैया, जोधपुर जिला सह समन्वयक रूपेश ओझा, महिला समन्वयक श्रीमती प्रियंका अग्रवाल, श्रीमती मधुलिका लोहिया, श्रीमती मंजू चौधरी, श्रीमती अंजना सराफ सहित प्रान्तीय गतिविधि सदस्य दायित्वधारी तथा शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव तथा कोषाध्यक्ष उपस्थित थे।


Leave a Reply