भाजपा की प्रचंड जीत पर खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह के निवास पर जश्न

संजीव भारद्वाज/ संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत के अवसर पर खुर्जा की लोकप्रिय विधायक मीनाक्षी सिंह के आवास पर भव्य जश्न का आयोजन किया गया। बधाई देने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों का तांता लगा रहा। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता जमकर थिरके और पूरे क्षेत्र में एक जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। विधायक मीनाक्षी सिंह ने खुद कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर उन्हें जीत की बधाई दी।
सोमवार, 4 मई को उन्होंने कहा कि देश के हर कोने में खुशी का माहौल है। पश्चिम बंगाल की पूर्व स्थिति का उल्लेख करते हुए मिनाक्षी सिंह ने कहा कि आज परिस्थितियाँ बदल रही हैं और यह बदलाव देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के शब्दों को स्मरण करते हुए कहा, “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा,” और आज यह साकार हो उठा है।
विधायक ने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। समाजसेवी डी.सी. गुप्ता “कांटे वाले”ने भी इस खुशी के मौके पर उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए कहा कि यह केवल भारतीय जनता पार्टी की ही नहीं, बल्कि सुशासन और जनता के विश्वास की जीत है। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, आतिशबाजी हुई और ढोल-नगाड़ों के साथ लोग देर तक नाचते रहे। पूरा वातावरण “भारत माता की जय”, “मीनाक्षी सिंह की जय”, “मोदी जी की जय”और “योगी जी की जय”के नारों से गुंजता रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*