भीषण गर्मी में भी सीएम योगी नहीं भूले दायित्व, फरियादियों से मिले

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भीषण गर्मी में भी अपना दायित्व नहीं भूलते। सोमवार को उन्होंने विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प. बंगाल रवाना होने से पहले जनसेवा का संकल्प पूरा किया। मुख्यमंत्री ने सुबह ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश भर की फरियादियों की पीड़ा सुनी और अधिकारियों को संवेदनशील होकर जनता की समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं, प्रार्थना पत्र लिया, फिर अधिकारियों को समय सीमा के भीतर समाधान कराने को कहा। राजस्व व पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि हीलाहवाली नहीं चलेगी, समयसीमा के भीतर समस्याओं का समाधान करके पीड़ित को सूचित करना होगा।
कुछ फरियादियों को मुख्यमंत्री ने कहा कि बेतहाशा गर्मी में आप परेशान न हों। पहले अपने जनपद में तैनात अधिकारियों से पीड़ा बताएं। हर हाल में सुनवाई होगी और समस्या का यथोचित समाधान भी। मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि धूप-गर्मी में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उन्होंने ‘जनता दर्शन’ में परिजनों के साथ आए बच्चों पर अपना स्नेह लुटाया। चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*