राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चला रही संस्था ‘एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया’ लगातार उन असहाय लोगों की मदद कर रही है जो इस ठंड के मौसम में जरूरतमंद हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा के दिशा-निर्देश में 17 जनवरी को एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया परिवार की ओर से प्रथम भंडारे का आयोजन किया गया, जिसका कुशल नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र कुमार द्वारा किया गया और संस्था के सभी साथियों के सहयोग से समस्त कार्य संपन्न हुआ।
संस्था द्वारा रविवार को 700 लोगों को भोजन वितरित किया गया। इस सहयोग के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा ने टीम के समस्त सहयोगियों का आभार जताया है। उपस्थित साथियों में कृष्ण कांत शर्मा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, प्रदेश संरक्षक सुनील कुमार, प्रदेश अध्यक्ष मेडिकल डा नरेश कुमार, प्रदेश संयोजक मोहिंदर डेंग, जिला गाजियाबाद टीम से जिला निदेशक रामानंद सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राम अवध भगत, जिला बुलंदशहर मीडिया प्रभारी अशोक पाल, जिला नोएडा मीडिया प्रभारी लव कुमार और कार्यकारिणी सदस्य रोहित कुमार शामिल रहे।
बुलंदशहर टीम ने भी बांटे कपड़े
संस्था की बुलंदशहर टीम द्वारा भी राष्ट्रीय सचिव राजीव कुमार के नेतृत्व में गरीब परिवारों को कपड़ों का वितरण किया गया। इस दौरान प्रफुल्ल कुमार जिला मुख्य निदेशक, सतेन्द्र अग्रवाल उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र शर्मा महासचिव, राजीव प्रताप कार्यकारिणी सदस्य और अफसर खान उपस्थित रहे। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा ने अपने-अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी साथियों को धन्यवाद दिया है।


Leave a Reply