राजनीति में भी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करेगा जीकेसी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
पटना। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) प्रदेश भर में कायस्थों के सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक प्रगति के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाएगा और संगठन को जिला शहर से लेकर पंचायत स्तर तक मजबूत कर राजनीति में भी अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करेगा। आज जीकेसी के राज्य के सभी जिला अध्यक्षों की हुई वर्चुअल बैठक में इस पर विचार-विमर्श कर यह निर्णय लिया गया। बैठक में जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने स्वामी विवेकानंद के विचारों और जीकेसी के सात मूलभूत सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने पर जोर देते हुये कहा कि ऐसा करने से कायस्थ समाज अपने सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को पाने मंस सफल होगा।
जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद की अध्यक्षता में जीकेसी बिहार इकाई की पहली वर्चुअल मीटिंग 16 मई को संपन्न हुई। सभी जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में कायस्थ समाज के सर्वांगीण विकास और उत्थान के लिये उनकी हर संभव सहायता करने का संकल्प लिया। बैठक में जीकेसी बिहार इकाई की ओर से सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रोड मैप की रूपरेखा भी तैयार की गयी। बैठक की शुरुआत प्रदेश सचिव श्रीमती शिखा स्वरूप ने बिहार की महिमा बिहार गान गाकर प्रस्तुत की।
डॉ नम्रता आनंद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के सात मूलभूत सिद्धांत सेवा, सहयोग, संप्रेषण,सरलता,समन्वय,सकारात्मकता और संवेदशनीलता को जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर जीकेसी बिहार की ईकाई को विस्तार करने की जरूरत है।संगठन को आगे बढ़ाने के लिए सोच और विचारधारा का ज़मीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जीकेसी की स्थापना का महत्वपूर्ण उद्देश्य सम्पूर्ण कायस्थ समाज को संगठित, उन्नत एवं सशक्त करना है। कायस्थ समाज के लोगों को एक दूसरे से समन्वय स्थापित करने की जरूरत है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
जीकेसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर ने कहा कि संगठन को ग्रास रूट लेवल पर मजबूत किया जाना चाहिये। गांव‘गिराव में भी जो हमारे कायस्थ परिवार के लोग हैं उन्हें जीकेसी के साथ जोड़े जाने की जरूरत है। बिहार ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष निखिल के डी वर्मा ने कहा कि संगठन के सदस्यता अभियान में तेजी लाने की आवश्यकता है। इसके लिए प्रदेश मीडिया सेल हर सम्भव योगदान देगा। चित्रांशों को समाज के बीच पुनःस्थापित करने में जीकेसी संगठन के सिद्धांतों के व्यापक प्रसार के लिए मीडिया सेल तत्पर है।
इस अवसर पर जीकेसी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, जीकेसी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक अभिषेक, डिजिटल-संचार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कुमार सिन्हा, मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, जीकेसी डिजिटल-संचार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव सौरभ श्रीवास्तव, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की सचिव श्रीमती श्वेता सुमन, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव कुमार आर्यन,बिहार जीकेसी की महिला-अध्यक्ष डॉ श्रीमती ऋतुराज, महिला-कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सम्पन्नता वरुण, युवा कार्यकारी अध्यक्ष सुशांत सिन्हा समेत कई अन्य लोगों ने अपने विचार साझा किये।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*