
राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर होना शुरू हो गया है। आज कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पार्टी में शामिल करवाया है। इस मौके पर गोयल ने कहा, ‘यूपी की राजनीति में जितिन प्रसाद की भूमिका अहम होने वाली है।’
उल्लेखनीय है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टीम से एक और बेहद अहम विकेट गिरा है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हैं। जितिन प्रसाद ने कहा कि मैंने 7-8 साल में अनुभव किया कि असल मायने में कोई संस्थागत राजनीतिक दल है तो वो है भारतीय जनता पार्टी। बाकी दल तो व्यक्ति विशेष और क्षेत्र के हो चुके हैं।

Leave a Reply