राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा। श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट (पंजीकृत) शाखा खुर्जा का वार्षिक चुनाव समिति के संरक्षक उमाशंकर अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हो गया। संस्थापक चंद्र मोहन मित्तल ने समाजसेवी डीसी गुप्ता “कांटे वाले” को मुख्य संरक्षक मनोनीत किया है।
डीसी गुप्ता जिले के वरिष्ठ समाजसेवी हैं। वह जनकल्याणकारी और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि श्री गुप्ता के मार्गदर्शन, अनुभव एवं नेतृत्व से समिति को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी, जिससे संगठन के उद्देश्यों जैसे जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक एकता को बढ़ावा देना एवं सेवा कार्यों का विस्तार को और अधिक मजबूती मिलेगी।
चुनाव कार्यक्रम में सर्वसम्मति से जिन पदाधिकारियों का चयन किया गया हैं, उनमें जिला अध्यक्ष बसंत कानोडिया, जिला उपाध्यक्ष नवीन बंसल, नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव रवि अग्रवाल, सह सचिव प्रियांशु बंसल, कोषाध्यक्ष अरुण गर्ग, आय-व्यय निरीक्षक मुकेश राजोरा और जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप पंडित (पत्रकार) शामिल हैं।


Leave a Reply