यूपी में DM गाजियाबाद समेत कई आईएएस अफसरों के तबादले

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार देर रात 12 से अधिक आईएएस व पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें मंडलायुक्त, डीएम और कई विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव शामिल हैं। गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय को झांसी का कमिश्नर बनाया गया है और राकेश कुमार सिंह को गाजियाबाद का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
तबादले के अनुसार रामी रेड्डी को सहकारिता से उद्यान विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है, जबकि बीएल मीणा को सहकारिता का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। सुधीर गर्ग को वन विभाग से हटाकर दुग्ध विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। मनोज सिंह को वन विभाग का नया अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। के. रवीन्द्र नायक प्रमुख सचिव समाज कल्याण अल्पसंख्यक कल्याण, एनजी रवि कुमार गोरखपुर का मंडलायुक्त और मुकेश मेश्राम को डीजी पर्यटन का चार्ज दिया गया है।
आईएएस अंकित कुमार अग्रवाल को प्रयागराज से डीएम एटा बनाया गया, राकेश कुमार सिंह डीएम गाजियाबाद, अरविंद चौरसिया डीएम लखीमपुर, बालकृष्ण त्रिपाठी डीएम अमरोहा, शैलेंद्र सिंह डीएम मुरादाबाद और अजय शंकर पांडेय को झांसी मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। इससे पहले यूपी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए दो आईएएस और सात पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*