राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
सोजत। राजस्थान पुलिस ने सर्किल इंस्पेक्टर श्रीमती निशा भटनागर को पदोन्नति देकर पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) जोधपुर बना दिया है। इस उपलक्ष्य में कायस्थ समाज, सोजत द्वारा स्थानीय मोदी मोहल्ला स्थित सीताराम सभागार में उनका भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कायस्थ समाज के मुख्य संरक्षक दलवीर राय ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी रवींद्र कुमार भटनागर और विशिष्ठ अतिथि के रूप में उदयपुर कायस्थ समाज से जुड़े व्यवसायी राकेश भटनागर उपस्थित रहे।
अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश पदाधिकारी रामस्वरूप भटनागर व अभाकाम के जिलाध्यक्ष भामाशाह लोकेश श्रीवास्तव ने कहा कि राजकीय सेवा में कार्यरत अधिकारियों की ईमानदारी से कार्य करने पर विभाग और समाज दोनों में प्रसंशा की जाती है। जोधपुर पुलिस अधिकारी श्रीमती निशा भटनागर ने संपूर्ण कायस्थ समाज को गौरवान्वित किया है। स्टेट एवार्डी शिक्षिका श्रीमती शशिकला माथुर ने निशा भटनागर के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें डीएसपी बनने पर बधाई दी है।
समारोह को कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती वीणा भटनागर, कायस्थ समाज सोजत के अध्यक्ष नवनीत राय ‘रुचिर’, अभाकाम महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, कायस्थ समाज सोजत के सचिव राकेश भटनागर, युवा पत्रकार श्रीमती चित्रांशी रायजादा, वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत, प्राचार्य महेंद्र मेहता, पत्रकार चेतन व्यास, वरिष्ठ कवि हरीश व्यास आदि ने भी संबोधित कर श्रीमती निशा भटनागर की यशस्वी सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
कार्यक्रम में कायस्थ समाज के वरिष्ठ अधिवक्ता शांतिप्रकाश माथुर, दिलीप भटनागर, विनोद राय, महेंद्र राजकुमारी भटनागर, भामाशाह ईश्वरलाल माथुर, घनश्याम भटनागर, सुनील भटनागर, सुरेंद्र भटनागर, विनीत राय, राज कंप्यूटर के एमडी राजीव माथुर, बीना भटनागर, अंकुश भटनागर, देव भटनागर, राकेश एस भटनागर, श्रीमती राखी माथुर (जोधपुर), अभिषेक राय सहित समाजसेवी मास्टर माणकचन्द माली, नत्थाराम प्रजापत, ऋतुराज सिंह चौहान, जयकिशोर रांकावत, मेहंदी व्यापारी रवींद्र गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मीनारायण लढ्ढा , जवरीलाल बोराणा आदि उपस्थित रहे। इन सभी ने भी पदोन्नत पुलिस उप अधीक्षक श्रीमती निशा भटनागर को पुष्पगुच्छ, शॉल व साफा पहनाकर उनका भव्य अभिनंदन किया। अभाकाम महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार रामस्वरूप भटनागर ने किया।


Leave a Reply