राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। नवभारत निर्माण पार्टी (NNP) की आज एक बैठक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अखलाक़ अहमद के विजयनगर स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में विजयनगर स्थित प्रताप विहार छेत्र में एक बड़ा कम्बाइंड अस्पताल और एक डिग्री कालेज बनाने की मांग पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही गाज़ियाबाद में संगठन के विस्तार पर भी चर्चा की गई।
गुरुवार की बैठक में पार्टी के मेरठ मंडल के महासचिव सूफी मुस्तकीम, अ.स. मोर्चा के महानगर प्रभारी हाजी जमील अहमद खां और महानगर महासचिव दिलशाद खान खास तौर पर मौजूद रहे। नवभारत निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अखलाक़ अहमद ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बताया कि सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया कि विजयनगर प्रताप विहार छेत्र में बड़ी आबादी रहती है। लेकिन इसकी सहूलियत के लिए यहां न तो कोई बड़ा अस्पताल है और न ही लड़के-लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए कोई डिग्री कालेज। ऐसे में पार्टी ने फैसला किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार से लाइन पार क्षेत्र को राहत प्रदान के लिए यहां एक बड़ा कम्बाइंड हॉस्पिटल और डिग्री कालेज बनाने की मांग की जाएगी।
डॉ अहमद ने कहा कि सूबे की मौजूदा सरकार बातें तो बड़ी लंबी-चौड़ी करती है लेकिन लाइनपार क्षेत्र की किसी को परवाह नहीं है। वर्षों से यहां के लोग तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं। यहां की स्थिति सुदृढ़ करने के लिए शीघ्र ही एक मांग पत्र मुख्यमंत्री उप्र सरकार को जरिए गाजियाबाद जिलाधिकारी सौपा जाएगा। इसके अलावा महानगर में नवभारत निर्माण पार्टी का विस्तार भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि अधिक से अधिक संख्या में इस पार्टी से नवजवानों को जोड़कर संगठन को और मजबूती प्रदान की जाए।


तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं बच्चन साहब