राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। मॉडर्न कॉलेज ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज मोहन नगर की स्पोर्ट्स समिति के द्वारा मंगलवार को मॉडर्न कॉलेज क्रिकेट प्रीमियर लीग- 2024 का आयोजन किया गया। यह आयोजन अर्थला के सेलिब्रेशन क्रिकेट ग्राउंड में किया गया, जिसमें एमसीपीएस किंग एवं एमसीपीएस राइडर टीमों ने जहां प्रतिभाग किया वहीं एमसीपीएस राइडर टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
एमसीपीएस किंग ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 222 रन बनाने का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमसीपीएस राइडर 11.4 ओवर में 10 विकेट पर 99 रन ही बना पाये। एमसीपीएस किंग टीम ने 123 रन से जीत हासिल की। विशाल वर्मा को “मैन ऑफ द मैच” से सम्मानित किया गया। अभी त्यागी को “प्लेयर ऑफ द मैच” सम्मान दिया गया। निखिल सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा मनीष कुमार सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए एवं उनको मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ निशा सिंह ने विजयी टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया एवं दोनों टीमों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों के द्वारा छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना व सामाजिक मूल्यों का विकास होता है तथा युवा प्रतिभाओं को पहचानने का अवसर मिलता है। अतः समय- समय पर शैक्षणिक गतिविधियों के साथ इस प्रकार की पाठ्येतर गतिविधियों का होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास किया जा सके।


Leave a Reply