पार्थ की मौत के जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए: डॉ अनूप श्रीवास्तव

राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार श्रीवास्वत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ के सोशल मीडिया सेल में कार्यरत इंदिरा नगर लखनऊ के नवयुवक पार्थ श्रीवास्तव की मौत का मामला अब गरमाने लगा है। राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पार्थ श्रीवास्तव की मौत के जिम्मेदार दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने सीएम यूपी को एक ट्वीट कर इस मामले की तुरंत जांच कराने और पार्थ की मौत के जिम्मेदार मीडिया प्रकोष्ठ लखनऊ शाखा में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
डॉ श्रीवास्तव ने कहा है कि पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है। जबकि पार्थ ने सुसाइड नोट में मीडिया सेल के पुष्पेंद्र सिंह और एक-दो अन्य सहकर्मियों के नाम भी लिखें हैं। उसने बताया था कि कुछ सहकर्मी और सीनियर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री या अन्य उच्चाधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। मीडिया सेल में कार्यरत अभय, महेंद्र और शैलजा नाम की एक महिलाकर्मी का भी पार्थ श्रीवास्तव ने जिक्र किया है। इसके अलावा पार्थ ने 20 मई को मौत आने से पहले सीएम यूपी को ट्वीट भी किया था लेकिन उसे किसी ने डिलीट कर दिया। इसका मतलब गुनाह करने वाले अब सबूत मिटाने में भी सक्रिय हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चाहिए कि इस मामले की तत्काल जांच कराएं और जो दोषी हैं, उनको कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*