राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सरदार पटेल ग्लोबल स्कूल ई ब्लाक सेक्टर 11 प्रताप विहार के वार्षिक परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। नतीजे आते ही बच्चे झूम उठे। मुख्य अतिथि श्री केके बैंसला और स्कूल प्रबंक अजीत सिंह बैंसला ने उच्च प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। साथ ही अभिभावकों व शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में सभी का समान योगदान होता है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए भविष्य में उन्हें और अधिक मेहनत करने तथा नियमित अध्ययन की आदत बनाए रखने की प्रेरणा दी।
27 मार्च को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आगरा विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता श्री केके बैंसला ने रिबन काटकर और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने भारत रत्न लौह पुरुष सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। उसके बाद विद्यालय के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को मैडल देकर पुरस्कृत किया। कक्षा 8 की छात्रा जानवी चौधरी ने स्कूल टाप किया है। मुख्य अतिथि ने उसे विशेष मैडल देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि श्री बैंसला ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के ऊपर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। जबकि स्कूल प्रबंधक श्री अजीत सिंह बैंसला ने छात्रों को शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्हें अनुशासन, परिश्रम व ईमानदारी से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों को उनके बच्चों के प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी है। जो बच्चे पोजीशन हासिल नहीं कर सके हैं, उन्हें और ज्यादा मेहनत करने की प्ररेणा दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा देवी, कार्डिनेटर श्रीमती गीता राणाकोटि सहित स्कूल का सभी स्टाफ उपस्थित रहा।


Leave a Reply