श्रीमुक्तसर साहिब: 60 दर्शनार्थियों को लेकर बस बालाजी रवाना

बालाजी के लिए बस रवाना करते स्थानीय लोग

संजीव कुमार
श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब के जिला श्री मुक्तरसर साहिब की मंडी गिदडबाहा में आज प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर के पास से श्री सालासर बालाजी के दर्शन के लिए 60 लोगों को एक बस में रवाना किया गया। यह रवानगी नरेश कुमार कटारिया ने एक कंजक के द्वारा बस को झंडी दिखाकर की गई।
शनिवार को समाजसेवी कटारिया ने राष्ट्रीय जनमोर्चा से बताया कि वह बालाजी के अन्नय भक्त हैं। बालाजी के दर्शन से उनकी सभी मनोकामना पूर्ण हो गई। उसी समय से उन्होंने प्रण कर लिया कि वे गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करेंगे। उन्हें भी ऐसी व्यवस्था करेंगे कि लोग कम खर्च में अच्छी सहूलियत हासिलकर बालाजी के दर्शन करने जा सके। कटारिया ने बताया कि अब तक वह 130 बसें भेज चुके हैं।
उन्होंने बताया कि आज जो बस बालाजी के लिए रवाना की गई है, उससे पहले कोरोना महामारी के चलते और लॉकडाउन के कारण बस सेवा रोक दी गई थी। अब आज से फिर यह सेवा शुरू की गई है। इस मोके पर डॉ अनिल कुमार गर्ग, महेन्द्र सिंगला, सुखमंदर सिंह, सुखबीर सिंह काला, भूषण धीर, राजेश शर्मा, गुरमेल सिंह और सुरजीत सिंह राही उपस्थित रहे। सभी भक्तों ने बालाजी के जैकारे लगाए और दर्शनार्थियों की बस को रवाना किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*