राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने साप्ताहिक वेबिनार करोना स्पेशल कार्यक्रम के तहत आज एक वेबिनार मीटिंग की। इसमें “औषधीय पौधों की जीवन में उपयोगिता” विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि राकेश कुमार तुलसी, पुदीना, एलोवेरा, गिलोय, पीपल, नीम आदि की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी समझाया कि किस तरह से इन औषधीय पौधों का असाध्य रोगों में उपयोग किया जा सकता है।
रविवार, 6 जून की बैठक की अध्यक्षता नारी प्रगति की संस्थापक एवं अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी ने की। डॉ अतुल चौधरी ने संचालन किया। राकेश कुमार ने बताया की घर में गिलोय, लेमन ग्रास, मोरिंगा, एलोवेरा, अश्वगंधा, इलाइची को घर में लगाएं। ये सभी औषधीय पौधे ऐसे हैं जिनके प्रयोग करने से करोना महामारी से बचाव हो सकता है। कई वनपस्पतियां ऐसी हैं जिनका काढ़ा बनाकर पीने से व्यक्ति की इम्यूनिटी मजबूत होती है। तुलसी के प्रात: 5 पत्ते प्रतिदिन खाने से बुखार, बैक्टीरियल संक्रमण आदि से बचाव होता है। अजवायन के पत्ते खाने से मोटापा कम होता है और पाचन शक्ति मजबूत होती है।
संस्था की अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी के अनुसार आज की मीटिंग में गैर सरकारी संगठन ‘नवरत्न फॉउण्डेशन’ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अशोक श्रीवास्तव, नोफा के अध्यक्ष राजीव, नोवरा के अध्यक्ष रंजन तोमर, ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्ष विमलेश, ऐक्टिव सिटीजन के अध्यक्ष अलोक सिंह, फोनरवा व डीडी के वाइस प्रेसीडेंट संजीव कुमार, साधना सिन्हा, सोनू यादव, सुनीता जेटली, विनीता, अंशु कुलश्रेष्ठ, राजेंदर पोपली, सोमेंद्र मोहंती, रमा त्यागी, सुदीप्ता, मनाली आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply