गाजियाबाद में ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना लागू

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ सीमा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। जनपद में ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना लागू हो गई है। अब कोई भी निर्वासित प्रवासी मजदूर अपने राशन कार्ड से यहां की किसी भी उचित दर की राशन दुकान से अपना राशन प्राप्त कर सकता है। यह जानकारी जिलापूर्ति अधिकारी डॉ सीमा ने दी है।
शुक्रवार, 5 फरवरी को डॉ सीमा ने बताया कि अपर आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग, उप्र द्वारा निर्देशित किया गया है कि प्रदेश में “वन नेशन वन राशन कार्ड” योजना लागू कर दी गई है। इसके अन्तर्गत विशेष तौर पर प्रवासी मजदूरों को यह सुविधा मिलती है कि वे अपने राशन कार्ड पर प्रदेश के किसी भी उचित दर दुकान से अपना अनुमन्य राशन प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना का वृहद लाभ पहुंचाने के दृष्टिगत निर्देश दिये गये हैं।
डॉ सीमा के अनुसार पोर्टेबिलिटी में खाद्यान का ट्रांजेक्शन एक ही बार में होगा। प्रवासी मजदूर को राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी की सुविधा का लाभ लेने के लिए यह आवश्यक है कि उसके राशन कार्ड में मुखिया सहित सभी सदस्यों की आधार संख्या जरूर दर्ज होनी चाहिए। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा है कि जिन प्रवासी मजदूरों के राशन कार्ड में उनके आधार कार्ड की सीडिंग नहीं हुई है, वे जिला पूर्ति कार्यालय या अपनी तहसील के आपूर्ति कार्यालय में उपस्थित होकर आधार कार्ड की सीडिंग तत्काल करा लें। अगर सीडिंग नहीं कराएंगे तो राशन मिलने में दिक्कत होगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*