अगले 4 दिन तक शीत लहर की चपेट में रहेगा दिल्ली-एनसीआर

नई दिल्ली। उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के चलते अगले 2 से 3 दिन उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है और इसके बाद इसके फिर से बढ़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घना कोहरा रहेगा। ऐसे ही हालात अगले दो दिनों के दौरान राजस्थान और अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में रहेंगे। इसके अलावा अगले दो दिनों के दौरान उत्तर राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब व हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में ग्राउंड फ्रॉस्ट स्थिति की संभावना है।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में अगले 3-4 दिनों के दौरान कई क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति रहेगी और उसके बाद तापमान में वृद्धि होगी। राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों के दौरान शीत लहर की स्थिति रहेगी। एक जनवरी से तापमान में थोड़ा इजाफा होगा। शीत लहर की यह स्थिति बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 30 दिसम्बर और एक जनवरी, हिमाचल प्रदेश व मध्य प्रदेश में 29 से 30 दिसम्बर के दौरान बनी रहेगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*