राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता।
अयोध्या। पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। इससे अभी अगले 4 दिन तक सुधार की भी कोई आशा नही दिख रही है। मंगलवार को भी दिनभर बादलों की लुकाछिपी जारी रही शाम को कई क्षेत्रों में आंधी पानी की भी सूचना मिली। लोगों को जहां गर्मी से कुछ निजात मिली वहीं अभी तक रवि की फसल में पिछड़े किसानों को नुकसान भी हो रहा है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाली 29 ,30 अप्रैल व 1और 2 मई को हल्के से मध्यम बादल छाये रहने और हल्की वर्षा होने की पूरी संभावना जताई है।
साथ ही यह भी कहा गया ही कि हवाएं सामान्य से तेज गति से मुख्यतया पूर्वी चलने के आसार हैं। जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि 28 अप्रैल मंगलवार का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा, सापेक्षिक आद्रता अधिकतम 78 प्रतिशत और सापेक्षिक आद्रता न्यूनतम 48 प्रतिशत रही। हवा की गति 4.6 किलोमीटर प्रति घंटा रही जिसकी उत्तरी – पूर्वी और उत्तरी – पश्चिमी रही। मौसम के बदले मिजाज ने आम और गेहूं की फसल को काफी नुकसान पंहुचाया है।

Leave a Reply