राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
अयोध्या । 23 अप्रैल को अयोध्या के एक निजी हॉस्पिटल में जिस गर्भवती महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी उसी महिला के पीजीआई से दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर अयोध्या जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। महिला की पहली पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे सुल्तानपुर जनपद के कुड़वार स्थित कोविड अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
गौरतलब है कि गत दिनों फैजाबाद अयोध्या के निजी अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराई गई महिला कि जब कोरोना जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव पाई गई यह जांच निजी चिकित्सालय द्वारा एक निजी पैथोलॉजी में कराई गई थी।अयोध्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का यह पहला मामला था जांच में पॉजिटिव पाई गई महिला के ससुराल व मायके वालों को क़वारन्टीन कर दिया गया था इसके साथ ही निजी अस्पताल के सभी कर्मचारियों व डॉक्टर्स की भी जांच कराई गई थी जिसमें सभी की जांच निगेटिव आ चुकी है। जानकारी में आया है कि यह महिला छत्तीसगढ़ से आई थी महिला के कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने का पता चलते ही अयोध्या के निजी हॉस्पिटल को सील कर दिया गया था और सभी डॉक्टर वा स्टाफ को क्वरंटीन कर दिया गया था साथ ही सभी गांव वालों का भी टेस्ट कराए जाने का निर्णय लिया गया था। 1 किलोमीटर को नियंत्रित क्षेत्र घोषित किया गया तथा 3 किलोमीटर क्षेत्र के परिधि को बफर जोन बनाया गया था पुलिस टीम के साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए गए थे हॉस्पिटल को भी सील कर दिया गया था सील करने के बाद हॉस्पिटल का सैनिटाइजेशन किया गया ।नियंत्रण क्षेत्र में न आना और जाना प्रतिबंधित कर दिया गया इस क्षेत्र से न तो कोई बाहर आ जा सकता था और ना ही कोई अंदर आ सकता था सदर तहसील के सनेथू गांव की यह गर्भवती महिला गुरुवार को पॉजिटिव पाई गई थी महिला को सुल्तानपुर सीएचसी कुड़वार में भर्ती कराया किया गया थागौरतलब है कि अस्पताल व परिवार के अन्य 44 लोगों की जो जांच की गई थी वह पहले ही नेगेटिव आ चुकी है जिससे जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply