अन्न पात्र संस्था ने 76 परिवारों में वितरित किए राशन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। सामाजिक संस्था “ अन्न पात्र “ किसी भी आपदा, महामारी या संकट काल में गरीबों और जरूरतमंदों को समय से भोजन और राशन उपलब्ध कराती है। संस्था का उद्देश्य है कि “ कोई भूखा न रहे।“ इसी कड़ी में मंगलवार को संस्था की तरफ से चिरंजीव विहार स्थित रेलवे फाटक के पास झुग्गियों में रहने वाले 76 परिवारों को राशन वितरित किया गया।
संस्था के संयोजक तरुण मानव गुप्ता ने राष्ट्रीय जनमोर्चा को बताया कि गरीब परिवारों में आज जो राशन (पांच किलो आटा, एक किलो दाल, एक किलो चावल और नमक) वितरित किया गया है, वह शिव शर्मा के सहयोग से किया गया। कुल मिलाकर हर जरूरमंद को आठ किलो राशन दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया है। लोगों के काम-धंधे सब बंद हैं। पूरा शहर बंद है। तमाम लोग भूखे भटक रहे है। एक तरफ कोरोना संक्रामण का खतरा और दूसरी तरफ भूख। ऐसे मे मदद के लिए “अन्न पात्र“ आगे आई है। संस्था ने मंगलवार को 76 परिवारों को राशन बांटा है। आगे अभी और राशन वितरित करेगी। शर्मा के अनुसार कुल 500 परिवारों को राशन वितरण किया जाना है। आज के कार्यक्रम में अंकित गुप्ता, पुष्पेन्द्र आदि का विशेष सहयोग रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*