विवेक श्रीवास्तव
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गूँगेमऊ निवासी जवान उत्तम सिंह की जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए भूस्खलन हादसे में मौत हो गई। मौत की सूचना परिवार तक पहुंची तो लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जवान की मौत पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी है।अमेठीसुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गूँगेमऊ निवासी जवान उत्तम सिंह की जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए भूस्खलन हादसे में मौत हो गई। मौत की सूचना परिवार तक पहुंची तो लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जवान की मौत पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
भाइयों में दूसरे नंबर पर था जवान
जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गूंगेमऊ निवासी उत्तम सिंह (35) पुत्र स्व. दान बहादुर सिंह भारतीय सेना के यूनिट 11 महार रेजीमेंट उरी में तैनात था। डीएम अमेठी अरुण कुमार ने बताया कि भू स्खलन के चलते हादसे में जवान की मौत हुई है। जवान उत्तम सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। और अब जवान की मौत के बाद परिवार का सारा बोझ छोटे भाई के कंधो पर आ गया है। उधर, फोन पर जवान की मौत की सूचना आने के बाद मां साबरमती सिंह, छोटे भाई प्रवीण सिंह, पत्नी रागनी सिंह, पुत्र पार्थ सिंह (7) व निर्माण सिंह (9) का रो-रो कर बुरा हाल है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने टि्वट कर शहीद जवान उत्तम सिंह की मौत पर विनम्र श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा- दु:ख की इस घड़ी में हम सभी जवान के परिजनों के साथ हैं, और ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

Leave a Reply