अमेठी : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार 5 लोगों की मौत

अमेठी (हिस)। जिले के थाना कोतवाली अमेठी अंतर्गत बारामासी गांव में सोमवार रात एक बोलेरो और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। बोलेरो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां से डाॅक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूष कांत ने बताया कि लखनऊ से एक बोलेरो सवारियों को लेकर आ रही थी। बारामासी गांव के निकट सिद्धि विनायक होटल के पास सुल्तानपुर से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बोलेरो में कुछ छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक व्यक्ति को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। मृतकों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*