राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
अयोध्या । पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। इसमें अभी 6 मई तक सुधार की भी कोई संभावना नही है। शुक्रवार को भोर में आंधी आने, कुछ जगहों पर बारिश और दिनभर रह रह कर बादलों की आवाजाही से गर्मी से कुछ निजात भी मिली है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाली 4 और 6 मई को हल्के से मध्यम बादल छाये रहने और मध्यम वर्षा होने की पूरी संभावना जताई है। हवाएं सामान्य से तेज गति से मुख्यतया पूर्वी चलने के आसार हैं।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 10.5 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो समान्य से 5.5 डिग्री कम रहा। सापेक्षिक आद्रता अधिकतम 98 प्रतिशत और सापेक्षिक आद्रता न्यूनतम 68 प्रतिशत रही। हवा की गति 5.1 किलोमीटर प्रति घंटा रही जिसकी उत्तरी – पूर्वी रही,और वर्षा ११.६ मिमी रिकॉर्ड की गई
पूर्वानुमान के अनुसार आगामी सप्ताह में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है।, कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। कुछ स्थानों पर 4 व 6 मई को हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। हवा सामान्य से तेज गति से पूर्वी चलने के आसार हैं।

Leave a Reply