विवेक श्रीवास्तव
सुलतानपुर। वैश्विक कोरोना महामारी से के बीच ‘वाको इण्डिया किकबॉक्सिंग महासंघ’ ने जर्मनी की सॉफ्टवेयर कम्पनी स्पोर्टडाता के सहयोग से किकबॉक्सिंग का ऑनलाइन ‘इ टूर्नामेंट’ 29 अप्रैल से शुरू कराया है। खिलाड़ियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद शुरू हुई प्रतियोगिता 3 मई तक होगी।
वाको उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग के अध्यक्ष नसीरुद्दीन ने बताया की खिलाडियों को सक्रिय भूमिका में रहना बहुत ही आवश्यक है एवं इसके साथ साथ अपना वजन / फिटनेस / इम्युनिटी सिस्टम भी मेन्टेन रखना आवश्यक है। इसलिए किकबॉक्सिंग महासंघ ने जर्मनी की सॉफ्टवेयर कंपनी “स्पोर्टडॉटा” के सहयोग से किकबॉक्सिंग खेल का ऑनलाइन “राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग इ टूर्नामेंट” आयोजित करने का निर्णय लिया है। स्टे होम स्टे सेफ की अवधारणा का सम्मान तथा लॉकडाउन के दौरान खिलाडियों को खेल से जोड़े रखने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।
इस प्रतियोगिता में जिले का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ाने वाले प्राइड ऑफ उत्तर प्रदेश नामित अंतररष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियन अमृतांशु चौरसिया, स्टेट चैंपियन मोहम्मद उज़ैर,रेहान,आदि प्रतिभाग करके प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश से10 जिलों से 38 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

Leave a Reply