बृज के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से दीपावली मेले में बांधा समां

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजिय़ाबाद। बृज से आए कलाकारों ने महानगर के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव में आयोजित दीपावली मेले में जमकर समां बांधा। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इसके साथ ही आयोजकों द्वारा मेले में विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के संसाधनों का भी इंतज़ाम किया गया था।
शनिवार शाम गुलमोहर एन्क्लेव में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके पूर्व मेयर आशु वर्मा ने किया। मेले में बृज से आये कलाकारों ने लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत राधा कृष्ण नृत्य की सभी लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इसके साथ ही मेले में महिलाओं के लिए डांडिया नृत्य का भी आयोजन किया गया, जिसमें

एन्क्लेव निवासी महिलाओं ने जमकर आनन्द लिया।
दीपावली मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों के स्टॉल भी लगाए गए, जिन पर छोटे-छोटे बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। मेले में पुलिस व्यवस्था चौकस रही। मौजूद लोगों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। मेले के विषय में आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुरेन्द्र राजपूत एवं मनवीर चौधरी ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को जीवंत रखते हुए यूं ही साथ मिलकर आगे बढऩा है। इस मौके पर जज एबी सिंह, जितेंद्र यादव, अध्यक्ष सुरेंद्र राजपूत, जीसी गर्ग, मनवीर चौधरी, विनम्र जैन, पूनम जैन, सुनीता भाटिया, दयाल अग्रवाल, एके जैन, गौरव बंसल आदि सैकड़ों गुलमोहर निवासी मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*