राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। समाज में फैली कुरीतियों, भ्रष्टाचार मुक्त भारत व गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए संकल्पित संस्था एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया ने गाजियाबाद के रमतेराम रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश स्वामी को अपना संरक्षक बनाया है। इससे पहले एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र कुमार ने श्री स्वामी से निवेदन किया था कि वे अपना आशीर्वाद संस्था को प्रदान करें, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
शुक्रवार को एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा ने बताया कि रमते राम रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश स्वामी ने एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया संस्था के उद्देश्यों के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने को कहा है। वहीं श्री स्वामी ने शर्मा को बधाई देते हुए कहा है कि आज समाज में जो घटनाएं हो रही हैं और भ्रष्टाचार व्याप्त है, उसके लिए एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया के माध्यम से जो कार्य किया जा रहा है, वह एक सराहनीय प्रयास है।
इस अवसर पर मुकुल शर्मा व जितेन्द्र कुमार ने एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इण्डिया का परिचय व प्रमाण पत्र देकर राकेश स्वामी को संस्था का संरक्षक पद स्वीकार करने पर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल शर्मा ने मेरठ जिला के विपिन कुमार को मुख्य निदेशक नियुक्त किया है। संस्था के महासचिव जितेन्द्र कुमार ने विपिन कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।


Leave a Reply