एलओसी पर भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, 4 पाकिस्तानी सैनिक ढेर

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

श्रीनगर। भारतीय सेना से बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से सीमापार से की जा रही गोलीबारी पर भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है। पाकिस्तानी सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल के पास रात पुंछ-रजौरी में सीजफायर का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान की कई चौकियों को तबाह कर दिया।

सैन्य सूत्र के मुताबिक भारतीय कार्रवाई में पाकिस्तान के 3 से 4 सैनिक मारे गए हैं। जबकि चीन ने भारत और पाकिस्‍तान से संयम बरतने की अपील की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*