राष्ट्रीय जनमोर्चा सम्वाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित एसएसके पब्लिक स्कूल प्रांगण में रेडक्रॉस सोसाइटी की सहायतार्थ जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से मोटिवेशनल हैप्पीनेंस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यायल के सभी बच्चे और शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मलित हुए।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर, प्रशिक्षक, लेखक, विचारक और प्रेरक विकेश भारतीय और रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रचारक डीआर चौधरी ने छात्र-छात्राओं को तमाम जानकारियां दी। छात्र जीवन में तनाव, निराशा, डिप्रेशन तथा नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से दूर होने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जीवन में सिर्फ तनाव, निराशा और डिप्रेशन तथा नशे की प्रवृत्ति इत्यादि से हटने का उपाय ही नहीं बताया गया, बल्कि स्वस्थ्य रहने के लिए अनेक टिप्स भी दिए गए।
भारतीय और चौधरी ने कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक कुरीरियों जैसे दहेज उन्मूलन, जल संरक्षण, रक्तदान, स्वच्छता, पौधरोपण, मोबाइल और इंटरनेट के दुरपयोग से कैसे बचें, गुस्से पर नियंत्रण, अध्यापकों का सम्मान, राष्ट्रवादी सोच का विकास, जनसंख्या नियंत्रण एवं जातिवाद के जहर से कैसे बचें आदि अनेक विषयों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक गुलशन भाम्बरी और प्रधानाचार्य श्रीमती गीता भाम्बरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए आगे भी ऐसे अनेकों कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय स्तर पर करने रहने का वादा किया। साथ ही कार्यक्रम में आए समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।


Leave a Reply