केरल क्राइम ब्रांच ने स्वप्ना को जालसाजी मामले में भी आरोपी बनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने स्वप्ना सुरेश को जालसाजी के एक मामले में दूसरे आरोपी के रूप में नामित किया है जब वह एयर इंडिया एसएटीएस के साथ काम कर रही थी। यह मामला जाली दस्तावेजों से संबंधित है। तिरुवनंतपुरम की एक अदालत में भी इस पर एक रिपोर्ट दाखिल की गई है। मालूम हो कि स्वप्ना सुरेश केरल सोना तस्करी मामले में भी आरोपी है जिसकी जांच एनआइए कर रही है। मौजूदा वक्‍त में स्वप्ना सुरेश एनआइए की हिरासत में है।

पूर्व में आई रिपोर्ट के मुताबिक, स्वप्ना सुरेश ने जिस डिग्री के आधार पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में नौकरी हासिल की थी वह भी फर्जी पाई गई है। पुलिस ने आइटी विभाग की शिकायत के आधार पर स्वप्ना और प्राइसवाटर हाउस कूपर्स समेत दो कंपनियों पर धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है। स्वप्ना को आइटी विभाग बर्खास्त कर चुका है। बताया जाता है कि प्राइसवाटर हाउस कूपर्स और विजन टेक्नालॉजीज पर प्रमाण पत्रों की जांच की जिम्मेदारी थी लेकिन इन्‍होंने कथित तौर पर अपने दायित्‍वों का निर्वहन नहीं किया। उधर केरल सोना तस्करी मामले में विशेष अदालत स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को आठ दिनों की एनआइए हिरासत में भेज चुकी है। दोनों को शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था। उधर, अर्थिक अपराध कोर्ट ने एक अन्य आरोपित केटी रमीस को 14 दिनों के लिए सीमा शुल्क विभाग की हिरासत में भेजा है। उसे रविवार को मलप्पुरम से गिरफ्तार किया गया था। मामले में केरल के बर्खास्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर से सीमा शुल्क विभाग लंबी पूछताछ कर चुका है। मामले को लेकर सरकार भी विपक्ष के निशाने पर है।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*