कोरोना के खिलाफ चला रही लखनऊ की संस्था प्रचार अभियान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

लखनऊ । सरल केयर फाउंडेशन ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 21 दिन लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए जागरुकता अभियान चला रहा है। इस अभियान में विश्व स्तर पर फैली “करोना वायरस” बीमारी के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। “लॉक डाउन” के 21 दिन आराम से बीत जाएं, इसके लिए लोगों को घर में रहते हुए अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर दिया जा रहा है। केवल घर के बड़े लोग ही नहीं सबसे बड़ी संख्या में बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया।
सोशल मीडिया के सहारे प्रचार अभियान :
सरल केयर फाउंडेशन की प्रेसीडेंट रीता सिंह ने बताया कि संस्था के फेसबुक और वट्सअप ग्रुप में शामिल लोगों को हर दिन एक नया टॉपिक दिया जाता है। टॉपिक के अनुसार लोग इसमे प्रतिभाग करते हैं। सभी प्रतिभागियों के फोटो संस्था के पेज पर पोस्ट करके इनका उत्साह बढ़ाने का काम किया जाता है।
विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन :
अब तक “फेमली संग फोटो”, “अपनी कविता अपने स्वर”, “कोरोना के खिलाफ पेंटिंग”, “सेल्फी विद स्माइल”, “करोना से बचाव के लिए स्लोगन राइटिंग”, “मास्क लगाकर बचाव अभियान”, “हैंडवाश अभियान”, ” फिटनेस अभियान” और “सेनेटाइजर अभियान” प्रमुख है।
हर दिन नया अभियान :
रीता सिंह ने बताया कि संस्था का प्रयास है कि लोग अपने घरों में रहते हुए भी समाज से जुड़े रहें। इस समय सोशल मीडिया की भूमिका बहुत उपयोगी है। इसका प्रयोग करके कोरोना के खिलाफ जागरूकता फैलाई जा सकती है। लोग अपने घरों में तनावग्रस्त न हों, इसलिए उनको सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म का उपयोग करके आपस में जोड़ा जा सके।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*