कोरोना वायरस: अमिताभ बच्चन ने कहा, मैंने मुंबई को कभी इतना ख़ामोश नहीं देखा था

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुंबई। कोरोना वायरस की वजह से हर कोई इस वक्त खौफ में जी रहा है। हालात बेहद खराब हैं। हर कोई खुद को सुरक्षित रखने के बारे में गंभीरता से सोच रहा है। आम हो या खास, हर किसी ने खुद को घर में ही कैद कर लिया है। विदेश तो दूर इस वक्त कोई भी अपने घर से बाहर निकलने में डर रहा है। सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, स्कूल, जिम सब सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बंद कर दिए गए हैं। ऐसी स्थिति में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी एक ट्वीट कर अपना दर्द फैंस के साथ साझा किया है। उन्होंने कहा है- ‘इससे पहले मैंने कभी भी मुंबई शहर को नहीं देखा था, इस तरह की पूरी खामोशी। अचानक आपको लगता है कि आप मुंबई के एकमात्र निवासी हैं। एहतियात के तौर पर सुरक्षित रहें और ठीक रहें।’
महानायाक की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा में है। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के स्टार्स ने खुद को घर में कैद कर​ लिया है। वह घर में ही रहकर अपना टाइम बिता रहे हैं। सेलब्स ने अपने कई वीडियो घर से ही पोस्ट किए हैं। इस लिस्ट में कैटरीना कैफ, किम शर्मा, शिल्पा शेट्टी, जैकलीन फर्णांडीस आदि स्टार्स शामिल हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*