कोरोना वायरस: 20 की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 900 के पार

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 149 नए मामले सामने आए हैं। इसको लेकर कोरोना के कुल मामलों की संख्या 900 को पार कर चुकी है, जबकि 20 लोग अब तक मौत के मुंह में समा चुके हैं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देशभर में संक्रमितों की संख्या 800 को पार कर चुकी है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढक़र 873 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 9.30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल 775 सक्रिय मामले हैं। वहीं 78 लोग अस्पताल में इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। देश में कोराना से मरने वालों का आंकड़ा फिलहाल 19 है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सुबह 9.30 बजे तक 180 मामलों के साथ महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना वायरस रोगियों की संख्या है, वहीं केरल 173 मामलों की पुष्टि के साथ सूची में दूसरे स्थान पर है। हालांकि, महाराष्ट्र और केरल में क्रमश: 25 और 11 मरीज ठीक भी हुए हैं।
कोरोना वायरस का कहर देश के 27 राज्यों तक पहुंच चुका है। देश के 27 राज्यों में कुल 873 मरीज अब तक सामने आ चुके हैं। इनमें से 826 मरीज भारत के हैं तो 47 मरीज विदेशी हैं। वहीं 78 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश में कोरोना से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

admin
About admin 3411 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*