कोरोना वैक्सीन का ट्रायल करवाने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना पॉजिटिव

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार से एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर आ रही है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पिछले दिनों खुद पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल करवाने वाले के लिए इंजेक्शन लगवाया था। अब मंत्री महोदय कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद मंत्री विज ने आज शनिवार को ट्वीट कर दी है।
शुक्रवार की देर रात तक स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कार्यलय में थे। इस दौरान जजपा नेताओं का एक शिष्टमंडल किसानों पर दर्ज मामलों को रद्द करवाने के लिए उनसे मिला था। तब तक सब ठीक था। लेकिन आज सुबह उनकी तरफ से की गई घोषणा से सभी हैरान रह गए हैं।
उल्लेखनीय है कि अनिल विज ने 20 नवम्बर को कोरोना वैक्सीन के दूसरे ट्रायल में हिस्सा लेते हुए खुद पर इंजेक्शन लगवाया था। इस इंजेक्शन के 28 दिन बाद विज की जांच होनी थी लेकिन उससे पहले ही विज कोरोना पॉजिटिव हो गए। उन्हें अम्बाला कैंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*